Site icon WorldWisdomNews

रविकांत शर्मा बने चंडीगढ़ के मेयर, कांग्रेस ने किया बायकॉट

चंडीगढ़
8 जनवरी 2020
दिव्या आज़ाद

शुक्रवार को सिटी ब्यूटीफुल को अपना नया मेयर मिल गया। भाजपा के रविकांत शर्मा ने कांग्रेस के देवेंद्र सिंह बबला को भारी अंतर से हराकर मेयर पद हासिल कर लिया है। रविकांत को 27 में से 17 वोट मिले जबकि बबला को केवल 5 वोट हासिल हुए।

सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर भी भाजपा के महेशइंद्र ने जीत हासिल की है वहीं डिप्टी मेयर बनी हैं भाजपा की फार्मिला। मेयर के नाम की घोषणा के बाद कांग्रेस ने बाकी दोनों पदों के लिए चुनाव का बायकॉट कर दिया। कांग्रेस का कहना था कि चुनाव पारदर्शी तरीके से नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टी के लोगों को मोबाइल ले जाने की अनुमति थी लेकिन हमें इलेक्ट्रॉनिक गैज़ेट ले जाने के लिए मना कर दिया गया।