Site icon WorldWisdomNews

अमृतसर ट्रेन ट्रेजेडी: राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन की चंडीगढ़ इकाई ने हादसे में मारे गए लोगों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

चंडीगढ़
20 अक्टूबर 2018
दिव्या आज़ाद
शनिवार को रावण दहन के दौरान अमृतसर हादसे में मारे गए लोगों को राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन की चंडीगढ़ इकाई ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन के सदस्यों ने इस अवसर पर मारे गए लोगों की आत्मा की शांति हेतु एक शोक सभा का भी आयोजन किया।
राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर हिमांशु पुनिआ ने कहा कि इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति उनका संगठन सहानुभूति रखता है और यथा संभव मदद देने का आह्वान करता है ।  इसके साथ ही उनका संगठन माँग करता है कि इस हादसे के लिए ज़िम्मेदार व्यक्तियों को जल्द से जल्द दोष साबित कर सज़ा दी जाए। दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति, वीआईपी, पॉवरफुल व्यक्ति क्यों न हो, उसे कड़ी सज़ा दी जानी चाहिए।