Site icon WorldWisdomNews

राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन चंडीगढ़ ने महृषि दयानंद सरस्वती जी के जन्म दिवस जरूरतमंद लोगों को वितरित किया महीने भर का राशन

चंडीगढ़

14 फरवरी 2022

दिव्या आज़ाद

राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन, चंडीगढ़ की प्रदेश संयोजक रश्मी पूनिया के निर्देशानुसार, महृषि दयानंद सरस्वती जी के जन्म दिवस के उपलक्ष पर राशन वितरण अभियान के तहत फैदा, जगतपुरा स्थित शिव मंदिर तथा  सेक्टर 32 स्थित गुग्गा माड़ी मंदिर में संगठन के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ हिमांशु पुनिया तथा चंडीगढ़ प्रदेश की महिला अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज के नेतृत्व में जरूरतमंद व गरीब लोगों को एक महीने का राशन वितरित किया गया। संगठन के इस नेक काम में संगठन के वरिष्ठ सलाहकार एवम् प्रवक्ता सुधीर शर्मा जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीती जैन जी,युवा उपाध्यष्क दानिश दवेसर जी एवम संगठन के महत्पूर्ण सदस्यों ने अपना भरपूर योगदान दिया।

राशन में इन लोगों को आटा, चावल,चीनी, रिफाइंड तेल, चने की दाल,चायपती, नमक,मिक्स दाल आदि सौंपा गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा महृषि दयानंद सरस्वती जी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किये गए जिसके उपरांत जरूरतमंद गरीब लोगों को महीने भर का राशन वितरित किया गया।

इस मौके पर राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन, चंडीगढ़ प्रदेश की महिला अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने अपना पूरा जीवन मानवता के कल्याण, सामाजिक कुरीतियों पर रोकथाम और विश्व की एकता के प्रति समर्पित किया। उनके काम और इस काम के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनका जन्मदिन महर्षि दयानंद जयंती के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा पिछले एक साल से हर महीने गरीब व जरूरतमंद लोगों को मासिक राशन वितरण किया जा रहा है । संगठन शहर के जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता करने को तत्पर है।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसा कोई भी जो बहुत गरीब हो और सचमुच जरूरतमंद हो कभी भी संगठन से मदद के लिए संपर्क कर सकता है। संगठन भविष्य में भी समाज की सेवा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को निर्वाह करता रहेगा।