Site icon WorldWisdomNews

राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने गरीब परिवारों के बच्चों संग मनाई होली, दिया गुलाल, पिचकारी, गुब्बारे और जल बचाओ के महत्व पर डाल प्रकाश

चंडीगढ़

16 मार्च 2022

दिव्या आज़ाद

राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन, चंडीगढ ने रामदरबार में गरीब व जरूरत मंद परिवारों के नन्हे बच्चों को होली पर गुलाल, पिचकारी, गुब्बारे वितरित किए और होली के त्योहार के आपसी प्रेम व भाई चारे के महत्व को बताया।

संगठन ने यह कार्यक्रम संगठन की प्रदेश संयोजक रश्मि पूनिया के निर्देशानुसार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ हिमांशु पुनिया तथा संगठन की प्रदेश महिला अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज के नेतृत्व में रामदरबार में आयोजित किया गया था। इस दौरान उनके साथ संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता सुधीर शर्मा जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीति जैन भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ हिमांशु पुनिया तथा संगठन की प्रदेश महिला अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज ने बताया कि संगठन सामाजिक व जनकल्याणकारी निषकाम सेवाओं  की कटिबद्धता में सदैव संलिप्त है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं बड़ों को होली पर पानी को बर्बाद न करने के प्रति जागरूक किया गया तथा जल है तो कल है के महत्व पर प्रकाश डाला गया और हर्बल रंगों से होली मनाने का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम के अंत में संगठन द्वारा सभी उपस्थित लोगों व बच्चों को समोसे और फ्रूटी  बांटी गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर वहां  उपस्थित बच्चों एवं बड़ों  ने पूरे जोश एवं श्रद्धा भाव से जय श्री राम का उद्घोष किया।