Site icon WorldWisdomNews

शहर के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सांसद किरण खेर पर बरसे राज नागपाल

चण्डीगढ़
9 दिसंबर 2018
दिव्या आज़ाद
शहर के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर आज आल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के प्रधान राज नागपाल ने स्थानीय सांसद किरण खेर को आड़े हाथों लिया। उन्होंने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उनकी नीतियों के कारण व्यापारियों के आर्थिक दशा बेहद खराब होती जा रही है व उनका जीना दूभर हो रखा है। एक तो महंगी दुकानों व ऊँचे किरायों के साथ-साथ नोटबंदी एवं जीएसटी के वजह से व्यापारी वर्ग पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। ऊपर से सांसद किरण खेर ने उनकी दुकानों के आगे रेहड़ी-फड़ी वाले बिठा दिए हैं जिससे रहा सहा बाकी व्यापार भी खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि आज व्यापारियों के पास दूकान बंद करने या फिर आत्महत्या करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है जिसकी जिम्मेदार स्थानीय सांसद ही हैं।
उन्होंने कहा कि इन रेहड़ी-फड़ी वालों से भी नगर निगम 2 हज़ार रूपए हर महीने वसूलता है जोकि इन गरीबों पर बड़ा बोझ है। निगम को चाहिए कि खाली जगह पर चार मंजिले छोटे-छोटे बूथ बना कर सस्ती कीमत पर इन गरीबों को दे ताकि व्यापारी वर्ग भी अपना कारोबार करता रहे व ये रेहड़ी-फड़ी वाले भी अपना पेट पालते रहे। नागपाल ने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने देश को पहली स्मार्ट सिटी दी थी जिसे सांस ने स्लम सिटी में तब्दील कर दिया है।