Site icon WorldWisdomNews

पूर्वांचल सांस्कृतिक संघ 7वां भगवान विश्वकर्मा पूजन कार्यक्रम आयोजित करेगा

चण्डीगढ़
5 नवंबर 2018
दिव्या आज़ाद
पूर्वांचल सांस्कृतिक संघ ट्राइसिटी चण्डीगढ़ सातवां भगवान विश्वकर्मा पूजन विकास नगर मौलीजागरां स्थित सब्जी मंडी ग्राऊंड में आठ नवंबर को आयोजित करेगा।
आयोजनकर्ता एवं संघ के अध्यक्ष मुकेश राय तथा चेयरमैन मनोज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर भोजपुरी गायक अशोक मिश्रा व विनय मिश्रा भगवान विश्व कर्मा के भजनों का गायन करेंगे. इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर नगर भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन होंगे।