Site icon WorldWisdomNews

प्रोमिला गोयल बनी लकी ड्रा विनर ऑफ डे

पंचकुला

14 अक्टूबर 2022

दिव्या आज़ाद

पंचकुला लेडीज क्लब ने होटल डिस्ट्रिक्ट 5 सैक्टर 5 पंचकुला में प्री करवा चौथ सेलिब्रेट किया। करीब 80 महिलाएं रंग बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित हो कर आईं थीं। हॉल में प्रवेश करते ही सब महिलाओं को तिलक लगाकर फूल बरसाए गए। अध्यक्ष शारदा काठपालिया ने सब मेंबर्स को मांगटीका उपहार स्वरूप भेंट किया। समय पर पहुंचने वाली महिलाओं को पंक्चुअलिटी गिफ्ट भी दिए गए। तंबोला का लुत्फ सभी महिलाओं ने उठाया जिस में जीतने वालों को हैप्पी करवा चौथ बोलना था। जलवा फैशन का पर रैंप वॉक कर सभी महिलाओं में जोश था। सबसे ऊंची हील का पुरस्कार किमी मदन ने जीता। करवरा री करवरा सबसे पहले पूरा सुनने का पुरस्कार मोहिनी सचदेवा ने जीता। प्रोमिला गोयल लकी ड्रा की विनर बनी । शिल्पा साहनी, रेखा साहनी, नीलम वोहरा, गरिमा हरितवाल, आभा साहनी , मोहिनी सचदेवा, ऊषा गर्ग , संतोष गर्ग, प्रोमिला गोयल, कमलेश गर्ग, किरण गुप्ता, सुनीता सेठ और नीना ने बेहतरीन डांस प्रस्तुत किए। ऊषा आहूजा ने बहुत शानदार एंकरिंग की। फोटो शूट का अदभुद नजारा देखने लायक था। कोटक महिन्द्रा बैंक ने फोटो बूथ लगाया। टायफू ने सभी महिलाओं को ग्रीन टी उपहार स्वरूप भेंट किया। क्लब का अगला प्रोग्राम थापली में पिकनिक मनाने का है।