पोषण अभियान का उपदेश अंडोत्रा द्वारा मजदूर कॉलोनियों में धुआंधार प्रचार

0
681

चंडीगढ़

19 अप्रैल 2022

दिव्या आज़ाद

आज राष्ट्रव्यापी पोषण दिवस के उपलक्ष पर भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ द्वारा आयोजित एवं जम्मू कश्मीर भाजपा महिला मोर्चा महासचिव पंजाब प्रभारी तथा पोषण अभियान चंडीगढ़ की प्रभारी उपदेश अंडोत्रा के नेतृत्व में चंडीगढ़ की मजदूर कॉलोनियों में पोषण की जागरूकता लाने के लिए धुआंधार प्रचार प्रसार किया गया। सुबह प्रातः काल धनास लेबर कॉलोनी, दोपहर को इंदिरा कॉलोनी मणिमाजरा। सेक्टर 49 लेबर कॉलोनी, मौली Jagra लेबर कॉलोनी, प्रदेश महासचिव रुबी गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आशा कुमारी जसवाल प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर दिलीप शर्मा के मार्गदर्शन में में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने पोषण की आवश्यकता के बारे में अवगत कराया एवं बच्चों को एवं गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक हरी पत्तेदार सब्जियां फल दूध बिस्किट आदि वितरित किए गए।

पोषण अभियान चंडीगढ़ की प्रभारी उपदेश अंडोत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों और महिलाओं की पोषण के प्रति अति गंभीर है उन्होंने राष्ट्र की मजबूती के लिए बच्चों और महिलाओं को पूरी तरह से स्वास्थ रखने के लिए पोषण के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता लाने के लिए प्रयासरत है, अभियान में प्रदेश महासचिव श्रीमती नेहा अरोड़ा, जिला प्रधान रिंकू सिन्हा, सोनम वर्मा, रागिनी मिश्रा यशोदा , विनोद कुमारी उपस्थित रहे प्रदेश सचिव नीलम शाह उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.