पूजा शर्मा बनीं गांव दरिया महिला कांग्रेस कमेटी प्रधान

0
1406
चंडीगढ़
28 फरवरी 2019
दिव्या आज़ाद
चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अनिता शर्मा की सहमति से ग्रामीण महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पूनम वर्मा ने गांव दरिया में महिला कांग्रेस कमेटी का गठन करते हुए पूजा शर्मा को इसका प्रधान नियुक्त किया गया है जबकि सरिता महासचिव होंगी। इनके अलावा सिमरन कौर, कलावंत कौर व प्रभा देवी को उपाध्यक्ष, शरणजीत कौर व निर्मल कौर को सचिव एवं सरोज शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इनके अलावा कांता व राज सलाहकार व तेजेंदर कौर, जसबीर कौर एंव उर्मिला कार्यकारिणी सदस्य होंगी। इसके साथ ही गांव दरिया में विभिन्न वार्ड प्रधान भी नियुक्त की गईं हैं जिनमें सुदेश (बूथ नं.  486), ममता (बूथ नं.  489), चंदन देवी (बूथ नं.  483), निर्मल कौर (बूथ नं.  484), धर्मशीला देवी (बूथ नं.  487), शमां रानी (बूथ नं.  488) व कांता देवी को वार्ड प्रधान बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.