लाखों लोगों की गुनहगार भाजपा को माफ नहीं करेगी जनता

0
530

चंडीगढ़

8 जनवरी 2022

दिव्या आज़ाद

आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता लवलीन टुटेजा ने भारतीय जनता पार्टी पर चंडीगढ़ में लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि चंडीगढ़ के लाखों लोगों ने दिल्ली मॉडल को स्वीकार करते हुए आम आदमी पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में चुना था।चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी ने पहली बार चुनाव लड़ा और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई। भाजपा और कांग्रेस ने लाखों लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हुए पर्दे के पीछे से गठबंधन कर लिया जो आज खुलकर सामने आ गया।

चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस ने अपने एक पार्षद को भाजपा के साथ भेज दिया। इसके बाद आज चंडीगढ़ प्रशासन ने भी भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए जानबूझ कर एक वोट को अमान्य करार दिया।


जिसके बाद सर्वाधिक सीट होने के बावजूद आम आदमी पार्टी को हरा दिया गया। यह चंडीगढ़ के इतिहास में सबसे काला दिन माना जाएगा जब भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ओछी हरकत के साथ चंडीगढ़ के लाखों लोगों की भावनाओं की अनदेखी करते हुए चंडीगढ़ नगर निगम पर जबरन कब्जा किया है।


टुटेजा ने कहा कि इस घटना से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मायूस जरूर हैं लेकिन हताश नहीं हैं और न ही चुप बैठेंगे। चंडीगढ़ में भाजपा ने जिस तरीके से प्रशासन की मदद से निगम पर कब्जा किया है उसका जब निकट भविष्य में पंजाब में होने वाले चुनावों में दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.