चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया द्वारा नई स्टार्टअप नीति 2025 का शुभारंभ

0
353

चंडीगढ़

30 अप्रैल 2025

दिव्या आज़ाद

चंडीगढ़ के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, जब प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने बहुप्रतीक्षित नई स्टार्टअप नीति 2025 का विधिवत शुभारंभ किया। यह नीति न केवल नवाचार को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि चंडीगढ़ में नए स्टार्टअप्स को बढ़ावा देकर शहर की आर्थिक प्रगति और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगी।

लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ इस सराहनीय पहल का दिल से स्वागत करती है और इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन का विशेष रूप से धन्यवाद करती है। हम यादव, उपायुक्त चंडीगढ़ और उनकी टीम की अथक मेहनत और समर्पण के लिए विशेष आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस नीति को मूर्त रूप देने में अहम भूमिका निभाई।

लघु उद्योग भारती चंडीगढ़ के अध्यक्ष अवी भसीन ने कहा,

“यह नीति चंडीगढ़ के लिए एक नई शुरुआत है। इससे युवाओं को अपने विचारों को साकार करने का मंच मिलेगा और शहर की औद्योगिक एवं आर्थिक दिशा में नई गति आएगी। हम आग्रह करते हैं कि औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी लंबित नीतियों को भी शीघ्र सुलझाया जाए, ताकि स्टार्टअप और उद्योग एक साथ आगे बढ़ सकें।”

यह स्टार्टअप नीति निश्चित रूप से चंडीगढ़ को एक स्टार्टअप फ्रेंडली शहर के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी।

LEAVE A REPLY