चंडीगढ़
23 जून 2019
दिव्या आज़ाद

चंडीगढ़ मीडिया के कुछ पत्रकारों द्वारा मिलकर कुछ समय पहले पत्रकार साथियों की हर संभव मदद करने हेतु एक व्हाट्सएप ग्रुप शुरू किया गया था जिसका नाम है “मीडिया हेल्पिंग हैंड्स”। रविवार को मीडिया हेल्पिंग हैंड्स के सदस्यों द्वारा पत्रकार मनमोहन सिंह की याद में छबील का आयोजन किया गया। यह छबील सेक्टर-32 जी.एम.सी.एच के बाहर लगाई गई। इस छबील की शुरुआत मनमोहन सिंह जी की याद में एक पाठ करके की गई।

इस आयोजन का दायित्व उठाते हुए अंकुश महाजन, रविंदर मीत, मनोज राठी, नवीन सेठी, विनीत कपूर, इंदरजीत सिंह व अन्य पत्रकार साथियों ने पूरा कार्यभार संभाला। इस मौके पर छबील में ठंडे मीठे जल के साथ-साथ छोले व हलवे का प्रसाद भी वितरित किया गया। मीडिया के अन्य पत्रकारों व कुछ पीआर ने मौके पर आकर छबील सेवा करके अपना योगदान दिया। इसके साथ ही मनमोहन सिंह जी के पुत्र मनवीत सिंह ने पूरा दिन छबील सेवा करके मीडिया का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.