चंडीगढ़
4 फरवरी 2018
दिव्या आज़ाद 
महर्षि दयानंद सरस्वती का 194 जन्मोत्सव 14 फरवरी से चंडीगढ़ केंद्रीय सभा द्वारा  आर्य समाज सेक्टर 7 में आयोजित किया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम में प्रातः काल 7:00 से 8:30 बजे तक  भक्तिमय भजन और प्रवचन होंगे।  सायंकल  काल 5:30 से 7:15 बजे तक वेद प्रवचन एवं भजन प्रस्तुत होंगे।  मुख्य उत्सव 17 फरवरी को होगा।  केंद्रीय सभा के मीडिया प्रभारी डॉ.  विनोद कुमार ने बताया कि 15 फरवरी को शोभा यात्रा का विशेष आयोजन किया जाएगा।  यह शोभायात्रा काफी विशाल होगी जिसमें भिन्न – भिन्न आर्य समाजों और डीएवी शिक्षण संस्थाएं विशेष तौर पर भाग ले रही हैं। आर्य समाज सेक्टर 7 में  केंद्रीय आर्य सभा के प्रधान रविंद्र तलवाड़  की अध्यक्षता में  बुलाई गई अहम बैठक में कई पहलुओं पर भी विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में आर्य समाज के वरिष्ठ अधिकारियों तथा शिक्षा संस्थान के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शोभायात्रा आर्य समाज सेक्टर 7 से आरंभ होकर सेक्टर-27 की आर्य समाज में संपन्न होगी।  कार्यक्रम में स्वामी विदेह योगी किशन सिंह, विक्रम  विवेकी, कृष्ण सिंह आर्य आमंत्रित विद्वान हैं। आचार्य राम सुफल शास्त्री शास्त्रीय संयोजक रहेंगे जबकि भजनोपदेशक पंडित उपेंद्र आर्य अपने मधुर भजन प्रस्तुत करेंगे।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.