गाँव दरिया में पिंक सिटी होटल में मजिस्ट्रेट ने किया दौरा, धर्मेंद्र सिंह ने क्वारंटाईन के लिए की थी पेशकश

0
1373

चण्डीगढ़

13 जून 2020

दिव्या आज़ाद

चण्डीगढ़ भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री धर्मेंद्र सिंह ने नगर प्रशासन को कोविड-19 महामारी के बढ़ते केसों के मद्देनज़र गांव दरिया के लोगों के प्रति संवेदना रखते हुए गाँव में ही स्थित अपने पिंक सिटी होटल को गांव दरिया के क्वारंटाईन किए जाने वाले लोगों के लिए समर्पित करने की पेशकश की थी। आज होटल पिंक सिटी का निरीक्षण करने के लिए मजिस्ट्रेट नरेश कुमार पहुंचे। उन्होंने होटल के कमरों को चेक किया। होटल के मालिक सरदार धर्मेंद्र सिंह सैनी के साथ सरदार जसवीर सिंह, सरदार हरबंस सिंह, सरदार बलवंत सिंह, बलजीत सिद्धू, लीलाधर, करण यादव,  नंद कुमार यादव, संतोष, मुलायम सिंह, ओम प्रकाश, लखविंदर सिंह, प्रेम ठाकुर और महंत दुबे ने होटल का जायजा करवाया।

धर्मेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि वे  इस महामारी से निपटने के लिए जनता और प्रशासन के साथ हर वक्त कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.