Photo By Vinay Kumar

20 जून तक देश की सत्ता में बड़े बदलाव आने की उम्मीद

चंडीगढ़

16 अप्रैल 2017
दिव्या आज़ाद

पिछले काफी समय से शहर में अचानक से कई प्रकार की हिंसक घटनाएं देखने को मिली हैं। इतना ही नहीं शहर की पुलिस भी इन घटनाओं को रोकने में असफल रही है। इसके साथ ही देश में कई प्रकार के बड़े बदलाव देखने को मिले जिनके बारे में किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की थी। ज़्यादातर लोगों से बातचीत करने पर पता चला कि उनके जीवन में भी अचानक से बड़े बदलाव आने लगे हैं।

इस मुद्दे को हमारी वर्ल्ड विजडम न्यूज़ की टीम ने एक अलग प्रकार से लोगों के समक्ष पेश करने के बारे में सोचा। हमारी टीम ने ज्योतिष मदन गुप्ता सपाटू से इन हादसों के कारण के बारे में जानकारी ली।

शनि वक्री होने से आए बदलाव

ज्योतिष मदन गुप्ता सपाटू ने खास मुलाकात के दौरान बताया कि शहर में ही नहीं बल्कि देश में हो रहे आकस्मिक बदलावों का कारण शनि का वक्री होना है। जब भी कोई बड़ा ग्रह वक्री हो या मार्गी हो या अपनी राशि में परिवर्तन करे तो आकाशमंडल, देश या व्यक्तिगत रूप से बहुत से परिवर्तन होने शुरू हो जाते हैं।

20 जून तक रहेगा प्रभाव

मदन गुप्ता सपाटू ने बताया कि शनि 6 अप्रैल से 20 जून तक वक्री रहेगा। इस समय के दौरान बहुत से बड़े बदलाव, लड़ाई-झगडे, ख़राब कानून व्यवस्था आदि देखने को मिलेगी।

मौसम में आएंगे अकाल्पनीय बदलाव

शनि वायु तत्व ग्रह है। इसके कारण अब तक भी मौसम में ऐसे परिवर्तन देखने को मिले जिनकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। मौसम में अकाल्पनीय बदलाव हुए जैसे अचानक बर्फ के रिकॉर्ड टूट जाना, 5 अप्रैल को जब लोग गर्मी आने के बारे में बात कर रहे थे तो अचानक वर्षा हो गई और तापमान 37℃ से 24℃ हो गया। 6 अप्रैल को हिमाचल के ऊपरी इलाकों में बर्फ़बारी हो गई। आगे भी इस प्रकार के परिवर्तन होंगे जिनके बारे में हमने सोचा भी नहीं होगा।

26 जनवरी को हुआ था बड़े बदलाव का आगमन

मदन गुप्ता सपाटू ने बताया कि इससे पहले 26 जनवरी को शनि ने राशि परिवर्तन किया था। शनि वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर गया था। इस मुख्य परिवर्तन के कारण विशेषकर भारत में बड़े बदलाव हुए जैसे बहुत से राज्यों में सत्ता एक दम बदल गई। अब हिमाचल में होने वाले चुनाव में भी सत्ता में बदलाव होगा।

कानून व्यवस्था का नियंत्रण करता है शनि

शनि को न्याय का देवता माना जाता है। वह कानून व्यवस्था का नियंत्रण करता है। इसके कारण न्याय व्यवस्था में उथल-पुथल देखने को मिलेगी। कानून व्यवस्था से संबंधित मुद्दों में बड़े बदलाव होंगे जैसे कि जिसे किसी कोर्ट केस में सफलता मिलने वाली है वह केस हार जाएगा। लड़ाई-झगडे, आंदोलन, आतंकी हमले आदि होना संभावित है।

अप्राकृतिक आपदाएं आने की संभावना अधिक

मदन गुप्ता सपाटू ने बताया कि 20 जून तक देश में किसी न किसी प्रकार की अप्राकृतिक आपदा आने की संभावना बड़ गई है। भूकंप, मौसम का उल्टा चलना, हवाई दुर्घटनाएं होने की आशंका अधिक हो चुकी है। सब कुछ अपने चरम पर हो जाएगा।

चंद्रमा पीड़ित होने पर आत्मघाती प्रवृत्ति हो जाएगी

जिसकी भी कुंडली में चंद्रमा पीड़ित हो या नीच राशि का हो और उस पर शनि की दृष्टि पड़ जाए या उसका शनि वक्री हो जाए तो वह व्यक्ति आत्महत्या कर सकता है।

शनि मंत्र के जाप और निर्धन की सेवा से होगा लाभ

ज्योतिष मदन गुप्ता सपाटू ने बताया कि हर चीज़ में भाग्य की भूमिका 70%, कर्म की भूमिका 20% और उपाय की भूमिका 10% रहती है। शनि व्यक्ति को उसके कर्मों की सजा देता है। इस समय शहर में जो भी दुर्घटनाएं देखने को मिल रही हैं वह उन लोगों के पुराने कर्मों का फल है। हम केवल अपने कर्म अच्छे रखकर ही शनि देव को खुश कर सकते हैं। इस समय हो रहे बदलावों के असर को कम करने के लिए शनि मंत्र का जाप करें और निर्धन व विकलांग लोगों की सेवा करें।

2 COMMENTS

  1. I like what you guys are up too. Such clever work and reporting! Carry on the excellent works guys I have incorporated you guys to my blogroll. I think it’ll improve the value of my website 🙂

Leave a Reply to Karri Cancel reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.