केंद्र की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएंगे पूर्णकालिक कार्यकर्ता –टंडन

0
2382
Photo By Vinay Kumar

चंडीगढ़

8 अप्रैल 2017

दिव्या आज़ाद 

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जन्म शताब्दी पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंजाब एवम चंडीगढ़ के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने हेतु संयुक्त “विस्तारक योजना”  कार्यशाला का आयोजन पंजाब भाजपा कार्यालय सेक्टर 37 में हुआ | कार्यशाला के प्रथम सत्र में भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया और इसकी अध्यक्षता पंजाब एवं चंडीगढ़ के प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार ने की और इसका  समापन हरियाणा प्रदेश के संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने किया | मंच सञ्चालन प्रदेश महामंत्री और कार्यशाला के संयोजक प्रेम कौशिक ने किया |

यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक रविंदर पठानिया ने प्रदान की | कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने अपने उद्बोधन में कहा कि पार्टी के पूर्णकालिक विस्तारकों से एक और पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी वहीँ दूसरी और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से दोनों राज्यों के लोगों को भी जागरूकता प्रदान होगी और वो लोग भी योजनायों का लाभ उठा सकेंगे | उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय न्रेतित्व की सकरात्मक सोच का यह परिणाम है कि पार्टी के विस्तार प्रसार के लिए भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता अपने अमूल्य समय में से 15 दिन , 6 माह और 1 वर्ष निकाल कर जन जन के बीच जायेंगे |

उन्होंने सभी विस्तारकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी हमेशा उनके इस योगदान को याद रखेगी और इसके साथ-साथ सभी विस्तारकों का आहवान भी किया कि अब वक्त आ गया है देश की जनता को भाजपा की सोच और उसके विचारों से अवगत कराया जाये और उन्हें समझाएं कि देशहित और उनके हितों की अगर कोई धयान रखने वाली पार्टी है तो वो भाजपा है | देश की सुदृढ़ता के लिए आज भारतीय जनता पार्टी को केंद्र में स्थायमान करना होगा ताकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनायों को पुर्णतः लागू किया जा सके और सभी देशवासिओं को उसका लाभ प्राप्त हो सके |
कार्यशाला के संयोजक प्रेम कौशिक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चंडीगढ़ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने तो पंडित जी की जनम शताब्दी को लेकर वर्ष भर में कई कार्यक्रम जैसे कि पौधारोपण, रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर, स्वछता अभियान, प्रतियोगिताएं, समारोह, संगोष्ठियाँ इत्यादि के माध्यम से वर्ष भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन बूथ स्तर तक करने की रूपरेखा बना रहे हैं और साथ ही जो लोग केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभ प्राप्त कर चुके हैं उनको जनता के बीच ले जाकर विभिन्न समारोह में उनको ले जाने वाले हैं ताकि जनता को पता चल सके कि किस प्रकार से केंद्र सरकार की योजनाओं को वास्तविक रूप से लागू किया गया और उनका लाभ सीधे सीधे सीधे कैसे लोग प्राप्त कर रहे हैं |

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.