Site icon WorldWisdomNews

जसपाल सिंह बने डिप्टी मेयर विनोद अग्रवाल के सलाहकार

चंडीगढ़
6 मार्च 2018
दिव्या आज़ाद
चंडीगढ़ नगर निगम के डिप्टी मेयर विनोद अग्रवाल ने जसपाल सिंह को अपना सलाहकार नियुक्त किया है। जसपाल सिंह ने आज अपना पदभार ग्रहण किया।  इस मौके पर विनोद अग्रवाल ने उनका मुंह मीठा करवाया। जसपाल सिंह समाजसेवी और आरटीआई एक्टिविस्ट हैं।  विनोद अग्रवाल ने आज इस आशय की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि जसपाल सिंह उनके पुराने सहयोगी है।  वह उनके साथ कई सालों से जुड़े हुए हैं।  उनके चुनाव प्रचार में जसपाल सिंह ने बढ़चढ़कर काम किया था और उनकी जीत सुनिश्चित कराई थी। विनोद अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि जसपाल सिंह उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों को जनता के समक्ष भली प्रकार से लाएंगे।  जनता को भी जो समस्याएं आएगी, उनके बारे में अवगत कराएंगे ताकि उचित निवारण किया जा सके।  जसपाल ने कहा कि दी गई जिम्मेदारी को पूरी तन्मयता के साथ निभाएंगे। क्षेत्र की जनता के साथ-साथ शहर की समस्याओं को भी दूर करने में अपना अहम योगदान देंगे।