Site icon WorldWisdomNews

जनकल्याणकारी अभियान की चंडीगढ़ टीम नियुक्त

चंडीगढ़
19 जुलाई 2019
दिव्या आज़ाद
प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार अभियान के लिए चंडीगढ़ की टीम नियुक्त की गई है। इसके लिए चंडीगढ़ से रितेश माहेश्वरी को अध्यक्ष, अशोक कुमार को उपाध्यक्ष व धीरेंद्र प्रताप दुबे को चंडीगढ़ मीडिया प्रभारी का पदभार दिया गया है।
इस अभियान के तहत जन-जन तक प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम किया जाएगा जिससे जरूरतमंद व गरीब लोगों को इसका लाभ मिल सके। इसके साथ ही राष्ट्रीय महासचिव जयघोष द्विवेदी ने चंडीगढ़ महिला प्रधान के तौर पर प्रभा शारदा, महिला महामंत्री चंडीगढ़ के लिए दमनदीप कौर, चंडीगढ़ महामंत्री के लिए पंडित आदर्श गोस्वामी व चंडीगढ़ आईटी हेड के लिए प्रशांत दीवान को नियुक्त किया है।
टीम द्वारा रविवार को सेक्टर 22 चंडीगढ़ में पहले शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लोगों को सभी सुविधाओं से अवगत किया जाएगा व टीम द्वारा सर्वे भी किया जाएगा कि शहर में कितने लोग प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।