“जब जब बरसात आती है”

0
1631
जब जब बरसात आती है
अपनों की याद आती है
जो छोड़ गए हैं यह दुनिया
याद उनकी हमें रुलाती है
             वो बारिश में भीग के घर आना
             मां का तौलिया/कपड़े पकड़ाना
             सीरा पिला के बिस्तर में लिटाना
             फिर डांट खाने की याद आती है
जैसे शुरू होता बारिश का आना
पापा का अस्थमा बढ़ता जाना
आधी रात को सांस उखड़ जाना
दवा दे के सुलाने की याद आती है
         जब जब बरसात आती है
         अपनों की याद आती है
         जो छोड़ गए हैं यह दुनियां
         याद उनकी हमें रुलाती है।
बृज किशोर भाटिया,चंडीगढ़

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.