Site icon WorldWisdomNews

चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर बलदेव कुमार होंगे ‘प्रशासक के पुलिस पदक’ से सम्मानित

चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर बलदेव कुमार के ‘प्रशासक का पुलिस पदक’

चंडीगढ़

13 अगस्त 2023

दिव्या आज़ाद


केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर बलदेव कुमार को सराहनीय सेवाओं के लिए ‘प्रशासक के पुलिस पदक’ से सम्मानित किया जायेगा। मंगलवार 15 अगस्त को सेक्टर 17 के परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस को लेकर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहति की ओर से सेक्टर 34 चंडीगढ़ के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलदेव कुमार को ‘प्रशासक के पुलिस पदक’ से सम्मानित किया जायेगा।