सिल्क पर सिंपल डिज़ाइन देता है रिच लुक: नेहा अरोड़ा

आईनिफ्ड द्वारा लंदन फैशन वीक में स्टूडेंट्स कलेक्शन प्रस्तुत

0
2635

Photo By Vinay Kumar

चंडीगढ़
17 मार्च 2017
दिव्या आज़ाद
सिल्क से रिच लुक आती है जो सिंपल स्टाइलिंग करके बहुत अच्छा लुक प्रदान करती है। मैंने अपनी कलेक्शन में ट्री ऑफ लाइफ से प्रभाव लिया है जिसके कारण आपको ज़्यादातर ड्रेसज ट्री शेप या पत्तों की लुक में नज़र आएंगी। यह कहना है आईनिफ्ड की स्टूडेंट नेहा अरोड़ा का।
 नेहा के कलेक्शन ने ब्रिटिश फैशन वल्र्ड में सनसनी फैलाने के साथ ही चंडीगढ़ को इंटरनेशनल फैशन सर्किट में स्थापित करते हुए एक नई पहचान प्रदान की। नेहा अरोड़ा, हिमाचल प्रदेश से हैं जो कि पालमपुर, जैसे छोटे से शहर में पैदा हुई है और आईनिफ्ड चंडीगढ़ में पढ़ाई करने के बाद फैशन डिजाइनर के तौर पर आगे बढ़ रही है। लंदन फैशन वीक के दौरान फैशन स्काउट में नेहा ने एक विजेता के तौर पर अपने कलेक्शंस को प्रस्तुत किया।
उनके कलेक्शन को ब्रिटिश वॉग और अन्य प्रमुख ब्रिटिश मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है।
ये लगातार दूसरा सीजन है कि आईनिफ्ड से स्टूडेंट्स डिजाइनर्स को अपने कलेक्शन को विश्व के सबसे बड़े फैशन प्लेटफार्म लंदन फैशन वीक में फैशन स्काउट के दौरान लंदन में प्रदर्शित करने का मौका मिला है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि से देश के लिए भी गौरव अर्जित किया है। गौरवान्वित आईनिफ्डयन ने अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया और इम्पलीमेंटेंशन टीम के तौर पर जाने माने अंतरराष्ट्रीय डिजाइनर्स के साथ काम करने का मौका भी प्राप्त किया।
नेहा अरोड़ा, चंडीगढ़ की दूसरी डिजाइनर हैं जिन्होंने लंदन फैशन वीक के दौरान फैशन स्काउट में विजेता बनने का गौरव हासिल किया है।
नेहा ने अपनी इस कलेक्शन  के लिए मधुबनी पेंटिंग्स से प्रेरणा ली है। उसकी इस कलेक्शन को लंदन में बीते साल दिसंबर के आखिरी सप्ताह में भारत और लंदन के फैशन डिजाइनर्स की प्रतिष्ठित ज्यूरी ने अपनी मीटिंग के दौरान चुना था।
नेहा की कलेक्शन ‘‘एक एजलेस एक्सप्रेशन’’ एक प्रयास है जिसमें उसने मधुबनी पेंटिंग्स को अपने अंदाज में बदलते हुए एक नई परिभाषा दी है और अतीत और वर्तमान के बीच एक बेहद खूबसूरत फ्यूजन को तैयार किया है।
इसमें मुख्य प्रभाव को ‘ट्री ऑफ लाइफ’ से लिया गया है। उसने इन युगों में आ रहे परिवर्तन को अपने डिजाइंस में प्रस्तुत करते हुए आज के वर्तमान और अतीत के अंतर को भरने का प्रयास किया है। उसकी कलेक्शन शाही और भव्य सिलट्स का सार प्रस्तुत करती है। बेहद शानदार कपड़ों जैसे कि स्लिक और इसके लग्जरी वेरिएंट्स का उपयोग करते हुए उन्हें शाही रंगों के साथ कलेक्शन में प्रस्तुत किया गया है जिनमें यैलो ओचरे, पर्शियन ब्लू, एमरल्ड ग्रीन, मैरून, शेड्स ऑफ ग्रे शामिल हैं। ब्लॉक प्रिंटिंग की सदियों पुरानी तकनीकों के साथ उन्हें गोल्डन रंगों में हाथों से तैयार किए गए ब्लॉक्स के साथ प्रस्तुत किया गया है। इनमें अद्वितीय भारतीय ‘जरी की कढ़ाई ’ (तिल्ला एवं पित्ता वर्क) का भी खूबसूरत उपयोग किया गया है, उससे ये पूरी गारमेंट कलेक्शन और भी खास हो गई है।
आईनिफ्ड से फैशन डिजाइन में ग्रेजुएट नेहा, चंडीगढ़ की एकमात्र स्टूडेंट हैं जिन्हें लंदन में 18 फरवरी, 2017 को आयोजित इस प्रतिष्ठित आयोजन में देश का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान मिला। लंदन फैशन वीक के लिए नेहा का सफर काफी चुनौतीपूर्ण और रोमांचक रहा है। इस युवा प्रतिभाशाली डिजाइनर के लिए ये एक जिंदगी बदलने वाला अनुभव रहा और उनके कलेक्शंस को सभी ने काफी सराहा।
सुश्री प्रिंयका खोसला, सेलिब्रिटी डिजाइनर और श्री जोसेफ टोरोनका, आईनिफ्ड लंदन, दोनों मेंटर्स और लंदन से ज्यूरी सदस्यों ने 11 विजेताओं को चुना जिनमें से 2 आईनिफ्ड एल्यूमनी हैं और 9 आईनिफ्ड स्टूडेंट डिजाइनर्स हैं, जिन्हें उपविजेता के तौर पर चुना गया है।  इन सभी को लंदन फैशन वीक के दौरान प्रतिष्ठित फैशन स्काउट में 18 फरवरी, 2017 को विश्व की प्रमुख फैशन राजधानी लंदन में अपने डिजाइन दिखाने का अवसर मिला। इस आयोजन को लंदन के मेयर से भी समर्थन प्राप्त था। इन 20 आईनिफ्ड स्टूडेंट डिजाइनर्स ने अपने कलेक्शंस को जाने माने अंतरराष्ट्रीय मॉडल्स के साथ रैम्प पर प्रस्तुत किया।
ऋतु कोचर, डायरेक्टर आईनिफ्डने कहा कि ‘‘ आईनिफ्ड चंडीगढ़ के लिए ये गौरव के पल हैं कि आईनिफ्ड चंडीगढ़ के स्टूडेंट डिजाइनर्स अपने एक्सक्लूसिव डिजाइन कलेक्शन को लगातार दूसरे साल लंदन फैशन वीक में जाने माने अंतरराष्ट्रीय डिजाइनर्स के साथ प्रस्तुत किया है। इसके साथ ही मुझे आपको ये बताते हुए भी बेहद खुशी हो रही है कि सितंबर, 2017 में आईनिफ्ड डिजाइनर्स लंदन फैशन वीक के दौरान फैशन स्काउट में लगातार तीसरे साल अपने अपने डिजाइंस को प्रस्तुत करेंगे।’’

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.