चण्डीगढ़

26 फरवरी 2019

दिव्या आज़ाद

चण्डीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र की वर्षों से लंबित पड़ी नीड बेस चेंज को मंजूरी देने के लिए चण्डीगढ़ प्रशासन द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। प्रशासन द्वारा लिए गए इस फैसले पर फर्नीचर एसोसएिशन, चण्डीगढ़ शेड वेलफेयर एसोसिएशन, चण्डीगढ़ इंडस्ट्रीज यूथ एसोसिएशन (सिया) व अन्य औद्योगिक क्षेत्र की संस्थाओं ने भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अवि भसीन का आभार व्यक्त किया।
अवि भसीन ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, सांसद किरण खेर, चण्डीगढ़ प्रशासक वी पी सिंह बदनौर, सलाहकार मनोज परिदा, वित्त सचिव अजोय सिंहा और डायरेक्टर ऑफ इंडस्ट्रीज हरजीत सिंह संद्धू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन के अनथक प्रयासों का ही नतीजा है कि आज व्यापारियों को राहत मिली है। औद्योगिक क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान सदैव याद रखा जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुए इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अवि भसीन ने बताया कि पिछले कई वर्षों से लंबित पड़ी पॉलिसी में हुए अमेंडमेंट को नोटिफाई कर प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है। जिससे औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है और इससे व्यापारियों को अपने कारोबार को बढ़ाने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों की मेहनत अब रंग लाई है। औद्योगिक क्षेत्र की तमाम संस्थायें पिछले 25 वर्षों से नीड बेस्ड चेंज को मंजूरी की माँग कर रही थी। प्रशासन ने इंडस्ट्रियल पॉलिसी-2015 में संशोधन कर यह मंजूर किया है। उन्होंने कहा कि नोटिफिकेशन मिलने से व्यापारियों को बहुत फायदा होगा अब व्यापारी अपना बनाया हुआ माल डिस्पले कर सकता है इससे फर्निचर से जुड़े कारोबारियों को लाभ होगा। नोटिफिकेशन के अनुसार अब इंडस्ट्री में पॉल्युशन कंट्रोल कमेटी से मंजूर सभी तरह की मैन्यूफेक्चरिंग की जा सकती है। अब व्यापारियों को मिसयूज वॉयलेशन के लिए नोटिस नहीं झेलने होंगे यह एक बड़ी राहत है। औद्योगिक क्षेत्र में सभी तरह के अथॅराइज्ड सर्विस सेंटर की भी प्रशासन ने मंजूरी दे दी गई है। ऑटो मोबाईल से लेकर कई अन्य तरह के सर्विस सेंटर खोले जा सकते हैं। पहली बार औद्योगिक क्षेत्र में वेयर हाउस की भी मंजूरी मिली है जिसके कारण प्रत्येक व्यापारी परेशान था। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जैसे इन समस्याओं का समय रहते समाधान हुआ है उसी तरह लीज टू लीज और 5 से 15 मरले तक के प्लाटों के लिए स्पेशल पॉलिसी जैसी समस्याओं का समाधान भी जल्द ही होगा।
चण्डीगढ़ इंडस्ट्रीज यूथ एसोसिएशन (सिया) के अध्यक्ष मनीष निगम ने बताया कि नोटिफिकेशन जारी होने पर औद्योगिक क्षेत्र की कई संस्थाओं ने भाजपा इंडस्ट्री प्रकोष्ठ अवि भसीन का आभार व्यक्त किया उन्हें फूलों का हार पहना व गुलदस्ता देकर समानित किया गया। उन्होंने कहा कि अवि भसीन लगातार कई वर्षों से इन समस्याओं को समय-समय पर प्रशासन के समक्ष उठाये रहे हैं। जब वह चण्डीगढ़ इंडस्ट्रीज यूथ एसोसिएशन (सिया) के अध्यक्ष थे तब भी उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाई। आज उनकी मेहनत रंग लाई और इंडस्टीज की समस्याओं का समाधान हो रहा है।
इस अवसर पर प्रकोष्ठ के सह-संयोजक हरिन्द्र सलैच ने प्रदेश संयोजक अवि भसीन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा नोटिफिकेशन जारी करना व्यापारियों के लिए यह बहुत ही खुशी बात है। इससे व्यापारियों को अपने कारोबार को बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी। उन्होंने सभी व्यापारिक संस्थाओं को बधाई प्रदान की।

अवि भसीन,
प्रदेश संयोजक, इंडस्ट्री प्रकोष्ठ, भाजपा चण्डीगढ़।
9815100055

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.