फरीदाबाद

16 अगस्त 2017

दिव्या आज़ाद

मानव को उसकी वर्तमान नैतिक पतन अवस्था से उबार पुनः सच्चरित्र बनाने के शुभ उद्देश्य-पूर्ति हेतु “सतयुग दर्शन ट्रस्ट” द्वारा स्थापित “मानवता विकास क्लब” ने “मानवता फेस्ट” का आयोजन किया| 12 अगस्त से 15 अगस्त तक सतयुग दर्शन वसुंधरा , फ़रीदाबाद में हुए इस भव्य समारोह में देश के विभिन्न प्रांतों से आए युवाओं ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया|
मानवता फेस्ट यानि मानवता का त्यौहार| फिर चाहे वे विभिन्न नृत्य-नाटिकाएं हों या प्रातः काल में हुए योगाभ्यास सत्र, आध्यात्मिक विषयों पर संगोष्ठियां हों या नाना प्रकार के खेल कूद, हर कार्यक्रम के पीछे मुख्य उद्देश्य रहा मनोरंजन के ज़रिये भावी पीढ़ी को उनके कुदरत प्रदत मूल गुण यानि मानवता से परिचित करा, उन्हें दुराचार व व्यभिचार छोड़ सदाचार अपनाने के प्रति प्रेरित करना|
ऐसी अनूठी विद्या ग्रहण करने का प्रभाव प्रतिभागियों की मुखमुद्रा पर स्पष्ट तौर से देखा गया| चंडीगढ़ से आईं श्रुति ने बताया, “ध्यान स्थिरता’ पर हुए अधिवेशन में मैंने जाना कि किस प्रकार निरंतर अभ्यास से हम अपने ध्यान को स्थिर कर अपने मन को शांत रख सकतें हैं| इससे हमारी विवेक शक्ति प्रबल होती है और हम आसानी से बुराई छोड़ अच्छाई ग्रहण कर सकते हैं| फिर स्वतः ही हमारा आचरण सजनता – पूर्ण हो जाता है|” वहीँ दूसरी ओर मुंबई से आए डॉ. आश्विन ने खेल कूद के सत्रों में अनुभव किया की किस प्रकार एक संतुलित जीवन के लिए शरीर और मन दोनों की स्वस्थ्यता अनिवार्य है|
निश्चित ही युवाओं के भीतर निहित युवाशक्ति को सही दिशा निर्देशन प्रदान कर उनके व्यक्तित्व का बहुमुखी विकास करने के प्रति ‘मानवता फेस्ट’ एक प्रशंसनीय प्रयास रहा|
उनके का सकारात्मक प्रयोग समाज की निष्काम सेवा करा दिनांक १४ अगस्त को फरीदाबाद से गुरुग्राम के बीच ‘मानवता रैली’ में हज़ारों की संख्या में भाग लेकर इन युवाओं ने जन जन तक मानवता का सन्देश पहुँचाने के यत्न के शुभारम्भ भी किया| ‘मानवता विकास क्लब’ के अनुसार निकट भविष्य में भी न सिर्फ क्लब के अपने सदस्यों को, अपितु विभिन्न स्कूल – कालेजों के विद्यार्थियों को भी इस आवश्यक ज्ञान से अवगत कराया जायेगा, ताकि वे स्वार्थ युक्त अलगावादी के स्वभाव छोड़ परमार्थ की विचारधारा को ग्रहण करने में सक्षम हो सकें|
इस अनुक्रमण के बारे में अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट – www.awakehumanity.org या facebook.com/awakehumanityofficial पर संपर्क किया जा सकता है|

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.