Site icon WorldWisdomNews

महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल को भेंट किए हस्तनिर्मित मास्क

चंडीगढ़

22 जून 2020

दिव्या आज़ाद

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बलजीत सिंह सिद्धू एवं धर्मेंद्र सिंह सैनी ने महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. विनोद कुमार को हस्त निर्मित मास्क भेंट किए। सिद्धू ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने पांच लाख लोगों तक मास्क पहुंचाने का लक्ष्य रखा हुआ है। जिसे पूरा करने में हर कार्यकर्ता जी-जान से जुटा हुआ है।

काफी समय से ग्राम दरिया में विभिन्न धार्मिक स्थलों सामाजिक संस्थाओं एवं शैक्षणिक संस्थानो को अपनी ओर से हैंड सैनिटाइजर व टच फ्री सैनिटाइजिंग स्टैंड उपलब्ध करवा कर कोरोना रूपी महामारी से बचने हेतु एक छोटा सा प्रयास किया गया था।

भारतीय जनता पार्टी के प्रयासों की सराहना करते हुए डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि जिस दौर में लोग घरों से बाहर निकलने को भी डर रहे थे। उस दौर में भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ सिपाही जरूरतमंदों तक भोजन पानी एवं राशन उपलब्ध कराने में लगे रहे, और अब अनलॉक वन के तहत हर व्यक्ति की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए लगातार मास्क एवं जरूरी चीजें उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके लिए हम उनको धन्यवाद करते हैं। इस दौरान मंडल नंबर 29 के भाजपा आईटी इंचार्ज जे. पी. राणा एवं भारतीय जनता पार्टी जिला नंबर 5 के महासचिव दीपक उनियाल भी मौजूद थे।