चण्डीगढ़

10 नवंबर 2022

दिव्या आज़ाद

पंजाब प्रदेश कॉंग्रेस के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अमित विज ने फरीदकोट की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब के हालात दिन व दिन बिगड़ते जा रहे है। दिनदहाड़े एक के बाद एक कत्ल हो रहे हैं और सरकार मौन बैठी है। उन्होंने कहा राज्य की कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है,और मुख्यमंत्री चुनावी दौरे कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मान से अपील की कि वे पहले अपना घर सम्भाले। उन्होंने कहा पंजाब का पुलिस तंत्र बुरी तरह विफल हो गया हैं। पुलिस के सामने लोगों को सरेआम गोलियां मार कर हत्या हो रही हैं। राज्य के हालात जिस तरह बिगड़ रहे हैं उससे पंजाब की जनता में असुरक्षा का डर व्याप्त है। लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि ऐसी घटनाओं को तुरंत रोकने के प्रयास करे।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.