चंडीगढ़
19 जून 2021
दिव्या आज़ाद

फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय लीजेंड स्प्रिंटर मिल्खा सिंह का कोरोना के कारण शुक्रवार रात 11:30 बजे चंडीगढ़ में निधन हो गया है। वे 91 साल के थे। मिल्खा सिंह का चंडीगढ़ के पीजीआई में पिछले 15 दिनों से इलाज चल रहा था। उन्हें 3 जून को ऑक्सीजन लेवल गिरने के कारण ICU में भर्ती किया गया था।20 मई को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 5 दिन पहले उनकी पत्नी निर्मल कौर का पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशंस के कारण निधन हो गया था।

पाकिस्तान में हुआ था मिल्खा सिंह का जन्म

20 नवंबर 1929 को गोविंदपुरा (अब पाकिस्तान का हिस्सा है) के एक सिख परिवार में मिल्खा सिंह का जन्म हुआ था। खेल और देश से बहुत लगाव था, इस वजह से विभाजन के बाद भारत भाग आए और भारतीय सेना में शामिल हो गए। कुछ वक्त सेना में रहे लेकिन उनका खेल की तरफ झुकाव होने की वजह से उन्होंने क्रॉस कंट्री दौड़ में हिस्सा लिया। इसमें 400 से ज्यादा सैनिकों ने दौड़ लगाई और वे 6वें नंबर पर आए थे।

मिल्खा सिंह पाकिस्तान में आयोजित एक दौड़ के लिए गए थे जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। उनके प्रदर्शन को देखकर पाकिस्तान के जनरल अयूब खान ने उन्हें ‘द फ्लाइंग सिख’ नाम दिया था जिसके बाद वे इस नाम से जाने जाने लगे।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.