नालागढ़
18 मई 2018
मनोज शर्मा
राजमार्ग 105 पर तारकोल डलने से लोगों मे खुशी की लहर ,भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने राष्ट्रीय राजमार्ग 105 पर झीड़ीवाला के समीप तारकोल डलवाने का कार्य शुरू करवाया इस अवसर पर उन्होंने तारकोल डालने के कार्य को हरी झंडी दी। इस दौरान चंंगर क्षेत्र के विभिन्न विभिन्न पंचायतों से लोग एकत्रित हुए। सभी लोगों ने इस शुभ कार्य का स्वागत किया तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष के एल ठाकुर का आभार जताया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि अपने कार्यकाल से लेकर आज तक उन्होंने इस सड़क के लिए अथक संघर्ष किया। लेकिन कांग्रेस सरकार ने इस सड़क को नहीं बनने दिया। हालांकि उन्होंने केंद्र सरकार से भी 121 करोड रुपए इस सड़क के लिए मंजूर करवाया था। इसके बावजूद भी कांग्रेस सरकार ने भेदभाव के चलते इस सड़क को नहीं बनने दिया। अब जबकि राज्य में भाजपा सरकार है तो उन्होंने मुख्यमंत्री के समीप सबसे पहले इस सड़क का कार्य पूर्ण करवाने की मांग रखी और उन्होंने भी इस पर संज्ञान लेते हुए इस सड़क को जल्दी से जल्दी पूर्ण करवाने के सख्त दिशा निर्देश जारी किए। जिसके परिणाम स्वरुप आज इस सड़क पर तारकोल का कार्य शुरु हो चुका है और 30 जून से पहले पहले जैसा कि माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आश्वासन दिया था इस सड़क का कार्य पूर्ण करवा कर जनता को समर्पित किया जाएगा। इसी दिशा में यह काम तीव्र गति से हो रहा है।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, बीडीसी चेयरमैन गुरबख्श चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष टेकचंद चंदेल , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र ठाकुर , बीडीसी बलबीर, रामस्वरूप ठाकुर, रविंद्र सांख्यान, ताराचंद चौधरी, भोगपुर पंचायत प्रधान विमल कुमार चौधरी, मास्टर मदन लाल, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल गुरनाम सिंह,
ग्राम पंचायत पंजैहरा प्रधान हरमेश कुमार चौधरी, सरदार इंदर सिंह, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत बगलैहड बनारसीदास, पूर्व उप प्रधान ग्राम पंचायत बगलैहड गीता राम, पिंकी राणा, जयप्रकाश, बघेरी पंचायत प्रधान विजय कुमार, बसंत कुमार शर्मा, राकेश कुमार (भुरु), ऋषभ शर्मा, बिल्लू ठेकेदार, कमल ठाकुर, बलदेव शर्मा, रमन गौतम, भाजपा मंडल नालागढ़ महामंत्री नसीब चौधरी, नसीब सिंह समाजसेवी ज्ञान ठाकुर, हितेश ठाकुर, संजय कुमार महामंत्री नालागढ़ मंडल,गफ्फार मोहम्मद, सेवानिवृत्त मोहनलाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र मोहन शारदा तथा अन्य लोग उपस्थित रहे ।