डॉ. अमृत लाल बंसल भारत गौरव सम्मान से सम्मानित

0
426

मोहाली

5 अगस्त 2022

दिव्या आज़ाद

मोहाली के प्रसिद्ध समाज सेवी तथा पर्यावरण हितैषी डॉक्टर अमृत लाल बंसल, जो सूर्य एनक्लेव और सूर्य रेफोर्स के चेयरमैन को उनकी विशेष सेवाओं के लिए फ्रांस की राजधानी पेरिस के सीनेट हाल में भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।उन्हें यह सम्मान फ्रांस की मंत्री मैडम विक्टोरी जैस्मिन, सांसद मैडम प्रिस्का थेवेनाट, श्रीला दत्ता (भारतीय दूतावास), फिल्मकार मधुर भंडारकर, पंडित सुरेश मिश्र अध्यक्ष, संस्कृति युवा संगठन, श्री गणेशाय सचिव संस्कृति युवा सदंगाठन भी उपस्थित थे।


डॉक्टर अमृत लाल का जन्म जैतो में हुआ। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री हासिल की और म्युनिसिपल सेवा में एक्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद के लिए चुने गए। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने वृक्षारोपण में विशेष रुचि दिखाई। अब तक वह 15 लाख से अधिक वृक्ष लगा चुके हैं। मोहाली में कई बाग उनकी देन है। कोविड में उन्होंने 50000 फूड पैकेट्स कश्मीर भेजे तथा 25 कोविड टीकाकरण के कैंप लगाए। डॉक्टर अमृत बंसल समाज के कल्याण और वातावरण की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्प हैं।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.