चण्डीगढ़

8 नवंबर 2017

दिव्या आज़ाद 

ट्राइसिटी के समस्त उत्तराखंड निवासियों को समाज सेवी संस्था उत्तराखंड  सेवा समिति चंडीगढ़ के संचालक दिनेश कुकरेती ने संस्था के सभी सदस्यों की तरफ से उत्तराखंड दिवस (9 नवंबर) के मौके पर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। कुकरेती ने कहा कि यह दिन उत्तराखंड के इतिहास के  पन्नों   पर हमेशा याद  रखा जाने वाला शुभ दिन है। उत्तराखंड  राज्य की आजतक हर तरह से अलग व साफ-सुथरी पहचान रही हैं। उन्होंने इसके लिए संस्था की ओर  सभी उत्तराखंडवासियों का धन्यवाद  करते हुए अपील कि आप जहाँ  भी रहें  अपने आप पर गर्व महसूस करें कि हम देवभूमि से हैं। अपनी संस्कृति अपनी पवित्र सभ्यता और अपनी सुंदर भाषा की मजबूत पहचान कायम रखें । साथ ही अपने  बच्चों को   भी अपनी संस्कृति अपनी  मीठी बोली  भाषा का ज्ञान अवश्य   करवाते रहें ताकि हमारी संस्कृति व हमारी भाषा कहीं लुप्त ना हो जांए। समाज सेवी संस्था उत्तराखंड सेवा समिति आपकी सदैव   कुशलता की दिल से कामना करतीं है। उन्होंने जानकारी दी कि यह संस्था धरातल पर सभी प्राणी जन जाति   की नि:स्वार्थ सेवा स्वरूप पुण्य कार्यों में सदैव समर्पित है।  संस्था के सदस्य लखविन्दर सिंह  (लक्की) व हैप्पी, हरपाल सिंह, मोहन लाल कुकरेती, सतीश बड्थवाल, दडुआ पंचायत सदस्य किशोर कुकरेती, दिवाकर बहूखंडी, अमरेश कुकरेती, दीपक डबराल,  कृपा राम कुकरेती,  गंगा प्रसाद लखेडा, चंदन सिंह बिष्ठ. गणेश डोबरीयाल (पप्पू ) व अन्य सभी सदस्यों ने भी सभी उत्तराखंडवासियों को ढेर सारी बधाई व शुभकामनाऐं दी से कभी भी संपर्क कर सकतें हैं। ये संस्था निस्वार्थ एवं निशुल्क सहहता के लिए हमेशा तत्पर रहती है  संस्था सभी पशु प्रेमियों से बिनती करती है कि यदि किसी पशु प्रेमी को कोई पशु किसी तरह चोटिल या  घायल अवश्था में दिखाई दे तो उसे सेवा स्वरूप उपचार हेतु संस्था से कभी भी संपर्क कर सकतें हैं। ये संस्था निस्वार्थ एवं निशुल्क सहहता के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.