Site icon WorldWisdomNews

मेयर चुनाव में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर निर्लज्ज तरीके से कब्जा किया गया: चंडीगढ़ युवा दल

चंडीगढ़

1 फरवरी 2024

दिव्या आज़ाद

महापौर के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत और आठ मतों को अवैध करार दिए जाने के बाद चंडीगढ़ युवा दल के प्रधान विनायक बांगिया व संयोजक सुनील यादव ने अपनी प्रतिकिया देते हुए कहाँ की महापौर चुनाव जीतने के लिए विपक्षी वोटों को अवैध घोषित करना दर्शाता है कि लोकतांत्रिक जनादेश को खत्म करना भाजपा की दूसरी प्रकृति है।’’ पहले अचानक चुनाव स्थगित कर दिया और फिर इस पर कब्ज़ा करने का तरीक़ा निकाला। यह उन सभी लोगों के लिए एक चेतावनी है जो यह सोचकर भ्रमित हैं कि मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा 2024 में जीतने पर लोकतंत्र को कार्य करने देगी भाजपा नेताओ ने लोकतंत्र की हत्या करने में इतिहास रच दिया है यह बेहद चिंताजनक है। हम प्रशासन से चुनावी प्रक्रियाओं की गहन जांच की मांग करते हैं।