चंडीगढ़

22 मई 2023

दिव्या आज़ाद

सेक्टर -22 स्थित गवर्नमेंट स्कूल में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्यनिष्ठ संस्था ने होनहार और जरूरतमंद छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन हरसुइंदर पाल सिंह बराड़ ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। स्कूल प्रिंसिपल राजीव कुमार और कर्तव्यनिष्ठ संस्था के संस्थापक संजीव कुमार की मौजिदगी में छात्र छात्राओं को मुख्यातिथि हरसुहिंदर सिंह बराड़ ने सम्मानित किया। इस दौरान छात्र छात्राओं को स्कूल बैग, स्टेशनरी, जूते वितरित किए। साथ ही खिलाड़ियों को फुटबाल और दूसरा सामान वितरित किया। इस मौके पर हरसुहिंद्र सिंह ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुश्किलों में रास्ता भी होता है। बस हिम्मत बनाए रख कड़ा संघर्ष करने की जरूरत होती है। कर्तव्यनिष्ठ संस्था का यह प्रयास सराहनीय है। ऐसे सम्मान हौसला देते हैं। आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। संस्था के संस्थापक संजीव ने कहा कि वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं जो इन स्टूडेंट्स को सम्मानित करने का अवसर मिला। 

कर्तव्यनिष्ठ संस्था शहीदों और सैनिकों के सम्मान में काम करती है। लोगों को साथ लेकर कई शहीद स्मार्क बनाए जा चुके हैं। अब संस्था होनहार और जरूरतमंद छात्र छात्राओं को सम्मानित करने और उनकी जरूरत को पूर्ण करने की दिशा में काम कर रही है। इस मौके पर एफएसएसएआई के डेजिग्नेटेड ऑफिसर सुखविंदर सिंह ने मिलेट्स प्रोग्राम की जानकारी दी। कार्यक्रम का मंच संचालन आरजे पंकज ने किया।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.