चंडीगढ़

4 दिसम्बर 2020

दिव्या आज़ाद

कॉम्पिटेंट फाउंडेशन ने रामदरबार व मौलीजागरां के दो होनहार बच्चों को शुक्रवार कम्पयूटर देकर सम्मानित किया। दोनों ही बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर हैं जिन्हें देखते हुए फाउंडेशन द्वारा यह सरहानीय कदम उठाया गया। इस पर बच्चों के अभिभावकों ने फाउंडेशन के फाउंडर व भाजपा, चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन का आभार प्रकट किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवी सिंह, भाजपा, चंडीगढ़ मंडल 22 के अध्यक्ष अवि भसीन, मंडल 22 के सचिव जरनैल सिंह, सतवीर सिंह, राजेंद्र शर्मा व अशोक भूमिया भी उपस्थित थे।
अवि भसीन ने जारी एक बयान में बताया कि रामदरबार में रहने वाली तीसरी कक्षा की 8 वर्षीय होनहार छात्रा इशु कम्पयूटर को पाकर बेहद खुश दिखी। उनके पिता रार्बट ने भावुक होकर कहा कि आज इशु का जन्मदिन पर वे कोई उपहार नही दे पाये लेकिन फाउंडेशन की ओर से यह बेहतरीन उपहार पाकर बहुत खुश है। रार्बट ने कहा कि वह और उनका परिवार संजय टंडन जी का इसके लिए आभार प्रकट करता है। यह गिफ्ट उनके लिए हमेशा एक यादगार रहेंगा। इशु अब इस कम्पयूटर के जरिये अपनी ऑनलाइन क्लासें आसानी से लगा सकेंगी।
वहीं दूसरी ओर मौली जागरां के विकास नगर में तीसरी कक्षा में पढऩे वाली 8 वर्षीय होनहार छात्रा ग्रेस ने अपने परिवार सहित फाउंडेशन संस्थापक संजय टंडनजी का आभार जताया और कहा कि कम्पयूटर नहीं खरीद सकते थे ऐसे में इस बेहतरीन उपहार को पाकर वे सदैव फाउंडेशन के आभारी रहेंगे।
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवी सिंह ने कहा कि फाउंडेशन हमेशा ही गरीबों की मदद के लिए आगे रहती है। रक्तदान से लेकर राशन दान में संस्था का दुसरा कोई सानी नहीं है। संजय टंडन हमेशा लोगों की जरूरतों के हिसाब से समय-समय में अपना हाथ आगे बढ़ाते रहेंगे और भविष्य में भी इसी तरह वह लोगों की मदद करते रहेंगे।
इस अवसर पर भाजपा, चंडीगढ़ के मंडल 22 के अध्यक्ष अवि भसीन ने बताया कि फाउंडेशन ने सदैव ही जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए अग्रसर रही है। अवि ने आगे बताया कि संजय टंडन जी ने हाल ही में कई सामाजिक कार्यों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि वे अपने मंडल के सभी जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहे है और भविष्य में भी जनताजर्नाधन के लिए इस प्रकार के प्रयास उनके द्वारा जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.