Site icon WorldWisdomNews

चण्डीगढ़ युवा दल ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया लोहड़ी पर्व

चण्डीगढ़

12 जनवरी 2020

दिव्या आज़ाद

चण्डीगढ़ युवा दल के सदस्यों ने सेक्टर 45 में गरीब व जरूरतमंद बच्चों के साथ लोहड़ी पर्व मनाया। इस मौके पर दल के प्रधान विनायक बंगिया व सयोजक सुनील यादव ने कहा कि खुशियां मनाने का हर व्यक्ति को हक है, इसलिए हर साल वे अपनी टीम के साथ सभी जरूरतमंदों बच्चों को कपड़े एवं खाद्य सामग्री देते हैं। वहीं बच्चे भी संस्था सदस्यों को अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आए। अधिकतर बच्चे गरीबी के चलते त्योहारों को मनाने व खुशियों से वंचित रह जाते हैं। इसी उद्देश्य से संस्था सदस्य हमेशा अनाथ व गरीब बच्चों के साथ त्योहार मनाते हैं। आज लोहड़ी पर्व भी इन बच्चों के बीच मनाकर काफी सुकून मिला है।

इस मौके पर दल की चेयरमैन इंदरजीत कौर ने बच्चो  को बताया की हरियाणा-पंजाब का क्षेत्रीय पर्व लोहड़ी एवं मकर संक्रांति लोगों की सुख-समृद्धि का स्त्रोत माना जाता है। उन्होंने बताया कि इस दिन लोग अपने घर-परिवार एवं राष्ट्र की सुख समृद्धि के लिए मन्नते मांगते हैं। वहीं लोहड़ी एवं संक्रांति पर्व भाईचारे के लिए आदर्श पर्व माना जाता है।

इस मौके पर विशेष मेहमान निरमल कौर सेखों व बुड़ैल मार्किट के प्रधान राम कुमार ने मकर संक्रांति के दिन की महत्वत्ता बताते हुए कहा कि इस पर्व पर सूर्य और पृथ्वी के बीच भौगोलिक परिवर्तन हो जाता है। उन्होंने कहा कि हमें इस पर्व को भाईचारे व एक दूसरे के प्रति सौहार्द की भावना को कायम रखते हुए मनाना चाहिए।

इस मौके पर गुरलीन खोखर, सुरिंदर सिंह, इच्छा कौर, बलविंदर सिंह, ज्वाला सिंह, बलजीत कौर, बलकार सिंह विक्टर, विक्रमजीत सिंह चीमा, रीतिक बंगिया, विकाश शर्मा,आकाश, पूजा सहोता, शिवानी चौधरी, कानूनी प्रतिनिधि ऐशा राजपूत, नंदनी ठाकुर, सुष्मिता, आदि ने भी गांव वासियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी