चंडीगढ़

31 जनवरी 2020

दिव्या आज़ाद

दिल्ली के जामिया इलाके में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ शांति मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाए जाने से नाराज युवा कांग्रेसियों ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। शुक्रवार को चण्डीगढ़ पुलिस मुख्यालय पहुंचे युवा कांग्रेसी नेताओं ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को शिकायत दी। युवा कांग्रेस के कार्यकारणी प्रधान लव कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दो दिन पहले दिल्ली में चुनावी सभा के दौरान आपत्तिजनक नारे लगवाए। उनके बयान और नारों को आदेश मानते हुए एक नाबालिग ने निहत्थे छात्रों पर तमंचे से गोली चलाई। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान का असर दिखना शुरू हो गया है। इस गोलीकांड की साजिश दिल्ली से ही रची गई। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए शिकायत दी। भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत देने पहुंचे महासचिव आशीष गजनवी, सुखदेव सिंह सचिव, रवि पराशर, नवदीप सिंह मीडिया कोऑर्डिनेटर, विनायक बंगीआ, सुनिल यादव, बलकार सिंह विक्टर, शानू खान, राहुल वैद आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.