Site icon WorldWisdomNews

चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव में अब चार-कोणीय मुकाबला 

चंडीगढ़

23 जनवरी 2019

दिव्या आज़ाद

 बुधवार को प्रेस क्लब चंडीगढ़ में चंडीगढ़ की आवाज पार्टी (कैप) रजि० चुनाव आयोग भारत से मिले चुनाव चिह्न कैप / टोपी की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा ने की । कमल ने कहा कि, “शहीद भगत सिंह युवाओं के आदर्श हैं भगत सिंह का कैप चुनाव चिह्न मिलने से पार्टी को मजबूती मिली है आज सुभाष चंद्र बोस की 122 वी जयंती की अवसर पर चुनाव चिह्न की घोषणा पार्टी ने की |  सिर पर चुनाव चिह्न कैप / टोपी  एवं हाथों में कैप लिए लोकसभा उम्मीदवार अविनाश सिंह शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा के साथ बड़ी संख्या में पार्टी के लीडर्स मौजूद रहे। उन्होंने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की। 

चंडीगढ़ की आवाज पार्टी (कैप) ने तेजी से सेक्टरों, कॉलोनियों एवं गांवों में किये कार्यों के कारण अपना जनाधार को मजबूत किया है । यह सभी पार्टियों के लिए चिंता का विषय बन गया है । चंडीगढ़ की जनता कैप” को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है।

14 अक्टूबर 2018 को 25 रैली मैदान में चंडीगढ़ की आवाज पार्टी (कैप) की घोषणा हुई थी घोषणा के दिन जुटी हजारों की भीड़ ने शहर में हलचल मचा दी थी।चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव में अब चार कोणीय मुकाबला होगा । चंडीगढ़ की आवाज पार्टी ‌‌(कैप) के मैदान में आने पर चंडीगढ़ की आवाज पार्टी (कैप) ,भाजपाकांग्रेसअन्यों में जबरदस्त मुकाबला होगा । चुनाव से पूर्व चंडीगढ़ की आवाज पार्टी ने चंडीगढ़ की मुख्य समस्याओं में लाल डोरे के आतंक, कॉलोनियों के मालिकाना हकहाउसिंग बोर्ड फ्लैटों में रहने वालो की समस्याओंस्ट्रीट वेंडरों, शोरूमबूथो एवं डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन वालों की आवाज बनकर चंडीगढ़ की आवाज बनने का काम किया है |

इस मौके पर मुख्य रूप से सरदार हरदेव सिंहजगदीश वैध,राजकुमार बंसलज्ञानी बलविंदर सिंहज्वाला सिंहओंकार सैनीपिंका पराशरफ़ैयाज़ आलमऐ ऐस वालीयाअनिल कुमार बॉबी मेहताबंटी सिंहराहुल मेहतादेवेंद्र सिंहबिन्दा देवीकमला देवीजोगेन्दर देशावरअनिल सिंहसुभाष आदि मौजूद रहे |