चण्डीगढ़

15 मार्च 2018

दिव्या आज़ाद

चण्डीगढ़ पुलिस में हरियाणा का ही दबदबा है। सडकों पर दिखने वाला हर दूसरा पुलिसकर्मी हरियाणवी में बात करता हुआ मिलेगा। इसी बात को नोटिस करते हुए एक स्थानीय वकील शिवमूर्ति यादव ने पुलिस विभाग में जब एक आरटीआई डाली तो जो जवाब मिला वो इस बात की तस्दीक करता है कि चण्डीगढ़ की पुलिस पूरी तरह से हरियाणवी रंग में रंगी हुई है। मिले जवाब के मुताबिक शहर की पुलिस में कुल 6047 कर्मी कार्यरत हैं जिनमें से मूल रूप से हरियाणा के आधे से ज्यादा हैं यानी 3349 अर्थात 55.3% जबकि स्थानीय युवक महज 6.9% ही हैं जो गिनती में 416 बैठते हैं। उधर मूल रूप से पंजाब से सम्बंधित भी महज 1384 यानी 22.9%  ही युवक यहाँ पुलिस फ़ोर्स में भर्ती है जबकि 898 (14.9% ) कर्मचारी देश के अन्य राज्यों से सम्बंधित हैं।

==================================================
श्री यादव के मुताबिक़ जहां एक तरफ यहां के स्थानीय युवकों के प्रति चण्डीगढ़ पुलिस की उपेक्षा आश्चर्यजनक है वहीँ हरियाणा का ही बोलबाला होना भी बेहद हैरानी पैदा करता है। उन्होंने सवाल उठाया कि ये महज संयोग है याकि कोई सुनियोजित संयोग है? यादव ने कहा कि इसके पीछे का सच सामने लाया जाना चाहिए। उनके मुताबिक या तो चंडीगढ़ के युवक योग्य नहीं हैं या फिर उनकी पुलिस विभाग में काम करने की रूचि नहीं है।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.