प्रधानमंत्री मोदी के आश्वासन के बावजूद चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा छठ पूजा के परमिशन देने से इनकार: सुनील गुप्ता

0
1336

चंडीगढ़

9 नवंबर 2020

दिव्या आज़ाद
चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा न्यू लेक पर छठ व्रतियों के लिए छठ पूजा के आयोजन को परमिशन ना देने को लेकर पूर्वांचल वासियों की ओर से चंडीगढ़ प्रशासन के प्रति रोष दिखना शुरू हो चुका है। पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव व चंडीगढ़ विकास महामंच के प्रदेश अध्यक्ष व साहू चौपाल समिति के प्रदेश संरक्षक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के समक्ष खुद कहा कि सभी पूर्वांचल वासी देशवासी छठ पूजा का आयोजन धूमधाम से मनाए आपका सपूत दिल्ली में बैठा है व इसके बावजूद किस प्रकार चंडीगढ़ प्रशासन बढ़ते कोरोनावायरस का हवाला देकर इस महापर्व के आयोजन को होने से रोक सकता है।

जब बिहार प्रशासन व चुनाव आयोग मिलकर बिहार चुनाव में होने वाली इतनी बड़ी रैलियों और कार्यक्रमों को इतनी अच्छी तरह कोविड -19 के बीच मैनेज कर सकती है तो क्या चंडीगढ़ प्रशासन इतना सक्षम नहीं है यह सरासर चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से बहुत ही निंदनीय कार्य है सुनील गुप्ता ने कहा इस प्रकार इतने बड़े महापर्व के आयोजन की परमिशन ना देना शहर में बसे पूर्वांचल वासियों को गवारा नहीं है चंडीगढ़ प्रशासन से अपील है कि वह जल्द से जल्द सेक्टर 42 न्यू लेख पर छठ पूजा के आयोजन की परमिशन दें। इस संदर्भ में चंडीगढ़ में सोमवार हुई बैठक में म शिलानाथ गुप्ता विक्रम यादव मुकेश साहू बसंत लाल मोहन कुमार साहू राघव कुमार चुन्नीलाल साहू आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.