कैप्टन अमरिंदर सिंह होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, 16 मार्च को राजभवन में अपनी कैबिनेट मंत्रीयों के साथ लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

0
2322

चंडीगढ़

12 मार्च 2017
अखिल वोहरा

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि 16 मार्च को राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और उनके साथ उनके कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे जिनकी गिनती के बारे में बाद में बताया जाएगा कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि वह 14 मार्च को दिल्ली जाएंगे और राहुल गांधी से मिलेंगे और उनके मशवरे पर अपनी कैबिनेट बनाएंगे, पंजाब कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी ने कहा कि सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री चुनने का अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व् उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दिया । जिसके बाद आशा कुमारी और अशोक गहलोत ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से बात की । जिन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने के लिए कहा। जिसके बाद सभी विधायकों ने भी इस पर सहमति जताई।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.