Site icon WorldWisdomNews

कैप को मिली कैप

चंडीगढ़

24 जनवरी 2019
दिव्या आज़ाद

चंडीगढ़ की आवाज़ पार्टी (कैप) को चुनाव चिह्न जारी हो गया है जो कि “कैप” है। अब इसे संयोग कहें या अच्छी किस्मत की कैप पार्टी को चुनाव चिह्न के तौर पर मनपसंद चिह्न कैप ही जारी हुआ है। पार्टी ने बुधवार को जोर-शोर से अपने चुनाव चिह्न की घोषणा की।
चंडीगढ़ की आवाज़ पार्टी पिछले कई महीनों से चुनाव प्रचार करने में जुटी हुई है। इसके साथ ही अब आप पार्टी, शिवसेना (बाल ठाकरे) चंडीगढ़ ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर कार्य करना शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ की आवाज़ पार्टी ने 6 महीने पहले ही अपने उम्मीदवार अविनाश सिंह शर्मा का नाम घोषित कर दिया था और अविनाश पहले से ही कॉलोनियों में जाकर काम कर रहे हैं। चंडीगढ़ की आवाज़ पार्टी के अविनाश सिंह 6 महीने से जनता में प्रचार करने में लगे हैं और उनको सुनने के लिए लोगों की लंबी भीड़ भी लगने लगी है।

अब तीन पार्टियां अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी हैं लेकिन 2 बड़ी पार्टियां भाजपा और कांग्रेस अभी भी गुट बाजी में उलझी हुई हैं। इनके चुनाव की घोषणा होने से पहले अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करने की संभावना लगभग न के बराबर है।

झाड़ू भी आया मैदान में

आम आदमी पार्टी (झाड़ू) भी मैदान में आ गया है। आप पार्टी ने बीते रविवार को चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर हरमोहन धवन का नाम घोषित किया है। इसके बाद से ही हरमोहन धवन जनता के बीच जाकर प्रचार करने में जुट गए हैं।

शिवसेना (बाल ठाकरे) चंडीगढ़ ने बीते दिन अखिलेश सक्सेना का नाम उम्मीदवार के तौर पर भेजा है।