Site icon WorldWisdomNews

भाजयु मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इजाज़ ने किया भीम एप का उद्घाटन

चंडीगढ़

10 अप्रैल 2017

दिव्या आज़ाद

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चंडीगढ़ युवा मोर्चा के प्रभारी इंजिनियर इजाज़ ने रविवार को पार्टी कार्यालय कमलम् में कैशलेस सुविधाओं से लैस मोबाइल एप्लीकेशन भीम एप का विधिवत उद्घाटन किया और साथ ही गौरव गोयल को भारतीय जनता युवा मोर्चा चंडीगढ़ का कार्यकारी अध्यक्ष एवं महकवीर संधू को मोर्चा का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है |
यह जानकारी मोर्चा महासचिव महकवीर संधू ने प्रदान की | उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यालय में मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अमित राणा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और गुजरात के सह प्रभारी बनाये जाने पर सम्मानित समारोह का आयोजन हुआ था जिसमे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री की नियुक्ति की घोषणा  की | पार्षद गुरप्रीत सिंह ढिल्लों ने इज़ाज़ का स्वागत किया| इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इजाज़ ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति का आज के दौर में राजनीती क्षेत्र में रुझान बढ़ने लगा है | आज का युवा जो कभी राजनीती से कोसों दूर भागने की बात करता था आज वही युवा देश की बागडोर ऐसे हाथों को सौंपना चाहता है जो कि उनके और देश के विकास के कार्यों को साकार कर सके |

हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में युवा शक्ति अपने भविष्य को तलाशती नज़र आ रही है | इसलिए प्रधानमन्त्री अन्य वर्गों के साथ साथ युवा वर्ग के भी चहेते साबित हो रहे हैं | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब जब भी कोई देशहित की बात करते हैं हमारे देश के युवा उस बात को गंभीरता से लेने लगे हैं और देश के विकास की राह में कदम से कदम मिलाते नज़र आ रहे हैं | उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियो को बधाई प्रदान की और युवा मोर्चा को सशक्त करने की बात कही |

इस अवसर पर मोर्चा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोयल और महासचिव महकवीर संधू ने चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष संजय टंडन,  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इजाज़ और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमित राणा का उनकी नियुक्ति पर विशेष आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि आने वाले समय में चंडीगढ़ में युवाओं को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया जायेगा और उनको पार्टी में शामिल किया जायेगा |