भाजपा द्वारा “मेरा परिवार भाजपा परिवार” अभियान फरवरी से

0
1852

चंडीगढ़

28 जनवरी 2019

दिव्या आज़ाद

भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ द्वारा चण्डीगढ़ शहर में बूथ स्तर तक “मेरा परिवार भाजपा परिवार” अभियान चलाया जायेगा। यह अभियान 12 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक चलेगा।

उक्त जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश महासचिव चन्द्रशेखर ने बताया कि यह अभियान पार्षद आशा जसवाल और सतिन्द्र सिंह के नेतृत्व में चलाया जायेगा। पार्टी के राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ कार्यकर्ता एक साथ अपने घरों पर भाजपा का झंडा और “मेरा परिवार भाजपा परिवार” का स्टिकर लगाकर अभियान की शुरूआत करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत बूथ स्तर तक कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्थानीय लोगों से सम्पर्क साधेंगे और शहरवासियों को प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा पिछले वर्षों में की गई उपलब्धियों व महत्वपूर्ण कार्यों के विश्य में विस्तार पूर्वक बताया जायेगा तथा आने वाले लोकसभा चुनाव में लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.