
चण्डीगढ़
30 अगस्त 2019
दिव्या आज़ाद

भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रदेशों की सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा की अध्यक्ष्ता में केन्द्रीय कार्यालय दिल्ली में हुई जिसमें चण्डीगढ़ प्रदेश से संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्यता प्रमुख रामवीर भट्टी ने भाग लिया।
बैठक की जानकारी प्रदान करते हुए प्रदेश महामंत्री प्रेम कौशिक ने बताया कि इस बैठक में चण्डीगढ़ प्रदेश द्वारा चलाये गये सदस्यता अभियान की विस्तृत रिपोर्ट रामवीर भट्टी ने पेश की और अवगत करवाया कि इस सदस्यता अभियान के दौरान चण्डीगढ़ प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। प्रदेश में इस अभियान में पार्टी द्वारा 77 प्रतिशत मिस कॉल द्वारा व फार्म भरकर लक्ष्य हासिल कर लिया है और अभी 10 हजार के करीब फार्म की एंट्री की जा रही है और आने वाले दिनों में चण्डीगढ़ प्रदेश द्वारा शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जायेगा। चण्डीगढ़ प्रदेश की रिपोर्ट सुनने के उपरांत केन्द्रीय नेतृत्व और उपस्थित पार्टी के विभिन्न प्रदेशों से आये लोगों ने जमकर प्रशंसा की और इसके लिए उन्हें बधाई भी प्रदान की।
रामवीर भट्टी ने आश्वासन दिया कि तय समय के रहते लक्ष्य हासिल कर लिया है और उन्होंने बताया कि 77 हजार की सदस्यता कर ली गई है और इस सदस्यता अभियान के दौरान रिटा. लैफ्टी. जर्नल पी एन हून सहित समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य व्यक्तियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिनमें पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के सैंकड़ों वकील, जिला बार काउंसिल के सैंकड़ों वकील, डॉक्टर, इंजीनियर, रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस सदस्यता अभियान के कैम्पेन के दौरान पार्टी ने शहर के 500 स्थानों पर लगभग 2500 पौधों का रोपण की किया। केन्द्र नेतृत्व में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाने के लिए और पौधारोपण के लिए स्थानीय ईकाई को बधाई दी व धन्यवाद किया।
