भाजपा महिला मोर्चा के प्रभारियों की घोषणा की

0
1815
चण्डीगढ़
28 जनवरी 2019
दिव्या आज़ाद
भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ की प्रभारी लतिका शर्मा, विधायक, कालका की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें पूर्व महापौर आशा जसवाल एवं पार्षद सुनीता धवन व जसविंदर कौर भी मौजूद थीं। बैठक में  भाजपा महिला मोर्चा के प्रभारियों की घोषणा की गई जिसके तहत जिला नंबर 1 की प्रभारी रूबी गुप्ता, जिला नंबर दो की प्रभारी अनु मक्कड़, जिला नंबर 3 की प्रभारी नेहा अरोड़ा, जिला नंबर 4 की प्रभारी सुनीता भट्ट एवं जिला नंबर 5 की प्रभारी मीरा शर्मा को बनाया गया। लतिका शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के इस महाचुनाव का बिगुल बज चुका है। महिलाओं की भागीदारी एवं उनके प्रयास से चुनाव अभियान को महाअभियान में बदला जा सकता है। श्रीमती आशा कुमारी जसवाल ने आह्वान किया की भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं हर घर में जाकर दस्तक दें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए कार्यों का संदेश पहुंचाए। सुनीता धवन कहा कि अब समय आ गया है भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं तन मन धन से चंडीगढ़ के मतदाताओं को अपने साथ जोड़ कर एक महाश्रंखला बनाकर प्रधानमंत्री मोदी को एक बार पुनः देश की बागडोर सौंपने का रास्ता तैयार करें।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.