Site icon WorldWisdomNews

भाजपा महिला मोर्चा ने स्वतंत्रता सेनानी के परिवार को किया सम्मानित

चंडीगढ़

16 अगस्त 2021

दिव्या आज़ाद

भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ प्रदेश ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता सुनीता धवन के नेतृत्व में आज स्वतंत्र सेनानि के परिवारों को सम्मानित किया गया, राज कौर जिसने अपनी पति को स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित ही नहीं किया बल्कि हौसले भी बुलंद किए थे। स्वर्गीय स्वतंत्र सेनानी चंद्र सिंह जोकि नेताजी सुभाष चंद्र की आजाद हिंद फौज के वीर जवान सैनिक थे, जिन्होंने अपना जीवन देश की आजादी के लिए कुर्बान कर दिया था।

अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें अंडमान निकोबार के काला पानी जेल की काल कोठरी में बंद करके रखा था, और उन्हें तरह-तरह की यातनाएं दी गई थी। उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती राज कौर जी को आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर उन्हें सम्मानित किया गया और उनके वीर शहीद पति चंद्र सिंह एवं राज के प्रति देश के लिए कुर्बानी को कृतज्ञता व्यक्त की गई, और परिवार को नमन किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा महासचिव रूबी गुप्ता एवं नेहा अरोड़ा , प्रदेश सचिव यशोदा आनंद, जिला अध्यक्ष रुचि कपूर, रागिनी मिश्रा, एवं सोनम वर्मा विशेष रूप उपस्थित होकर परिवार को सम्मानित नमन कर कृतज्ञता प्रकट की गई।