Site icon WorldWisdomNews

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया गांधी जयंती महोत्सव

चंडीगढ़

2 अक्टूबर 2021

दिव्या आज़ाद

आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश ने प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन जी के मार्ग दर्शन में प्रदेश महासचिव रूबी गुप्ता एवं नेहा अरोड़ा के नेतृत्व में राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म महोत्सव विभिन्न कार्यक्रम कर धूमधाम से मनाया सेक्टर 20 श्री चैतन्य गाउरिया मठ के पार्क में हरे भरे पेड़ पौधे लगाकर स्थानीय पार्षद एवं चंडीगढ़ के पूर्व वरिष्ठ उप महापौर राजेश कुमार गुप्ता बिट्टू जी के सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,

इस शुभ अवसर पर अपने एक वक्तव्य में श्रीमती रुबी गुप्ता एवं नेहा अरोड़ा ने कहा कि, राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी जी को उनके जन्मदिवस के अवसर पर नई पीढ़ी को गांधी जी द्वारा देश के प्रति किए गए बलिदान और भारत की आजादी की रूप रेखा के मुख्य सूत्रधार एवं स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक के बारे में जागरूक करना यही उनकी जन्मदिन की सबसे बड़ी शुभकामनाएं है और इसके अतिरिक्त हरे भरे पेड़ लगाकर उनका जन्म दिवस मनाना चाहिए। एक हरा भरा पेड़ ऑक्सीजन के अतिरिक्त शुद्ध शांत वातावरण के साथ शीतल छाया मीठे फल एवं जीवन यापन की सबसे महत्वपूर्ण शुद्ध प्राणवायु प्रदान करता है,

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री राजेश कुमार गुप्ता बिट्टू ने कहा पेड़ लगाओ जीवन बचाओ के नारे को सार्थक करते हुए बच्चों के जन्म दिवस के अवसर पर इसी प्रकार हरे भरे पेड़ पौधे गिफ्ट देने चाहिए और लगाने चाहिए इस अवसर पर विशेष रूप से स्थानीय पार्षद एवं पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर श्री राजेश कुमार गुप्ता बिट्टू ,मंडल प्रधान साहिल आनंद ,वरुण कुमार, रुबी गुप्ता ,नेहा अरोड़ा ,विनोद जी, नीलम गुप्ता ,राखी सुब्रह्मण्यम, रेखा रावत, अलका जोशी, रिंकू सिन्हा, रुचि कपूर, रागिनी मिश्रा, विमला गुप्ता ,पिंकी तिवारी, नीतू, पिंकी , नीतू ,पिंकी मूंगा ,रितु करोल ,अनुराधा, मीनाक्षी, पूजा मोरिया ,कमला, पुष्पा पठानिया, उमाजी, सरोज गुप्ता ,शशि गुप्ता, इंदु ठाकुर ,सुनीता जी, रजनी एवं मंजू आदि महिला नेता उपस्थित रहे।