Site icon WorldWisdomNews

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ ने मनाया रक्षा बंधन

चंडीगढ़

16 अगस्त 2019

दिव्या आज़ाद

रक्षा बंधन के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय कमलम् में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन को राखी बाँधी और उनको शुभकामनाये प्रदान की |

इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने सभी महिला कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि राखी का त्यौहार ऐसा पावन त्यौहार है जिसमें भाई अपनी बहिन की रक्षा की शपथ लेता है | सदियों से चले आ रहे इस त्यौहार के लिए वे सभी प्रदेश की जनता को इसकी शुभकामनाए प्रदान करते हैं | उन्होंने कहा कि इस पावन त्यौहार पर सभी भाईओं को महिलाओं की रक्षा के लिए आगे आना होगा | उन्होंने कहा कि हमारे देश की ये संस्कृति है कि हर रिश्ते की रक्षा हेतु कोई न कोई त्यौहार उसका प्रतीक है | उन्होंने सभी पुरुषों का आह्वान करते हुए कहा कि इस दिवस पर हम सभी शपथ लें कि कोई भी महिला यदि अपने आपको असुरक्षित महसूस करे , ऐसे में उसकी रक्षा के लिए हम सभी अपने हाथ बढ़ाएं |

हिन्दू धर्म के अनुसार वैसे भी महिला को माँ दुर्गा का प्रतीक माना जाता है और ऐसे में यदि कोई महिला का अपमान करता है तो वो एक अत्याचार होगा और हम सभी को उसके खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए | उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन प्रति वर्ष इसलिय मनाया जाता है ताकि महिला की रक्षा के लिए ली गयी शपथ हमें सदैव याद रहे |