Site icon WorldWisdomNews

मम्मी नु जमाई पसंद आ गया: भारती सिंह

Photo By Vinay Kumar

चंडीगढ़

17 मार्च 2017
दिव्या आज़ाद

मम्मी नु तां जमाई बहुत पसंद आ गया है। मेरे तों ज़्यादा हर्ष नु मेरे घर विच प्यार मिलदा है। मेरे घर दे बच्चेयाँ दा वी फेवरेट हर्ष ही हैगा हुन। अपने मंगेतर हर्ष के साथ नच बलिए की प्रमोशन करने कॉमेडियन भारती सिंह चंडीगढ़ पहुंची। घर वालों को उनका मंगेतर कितना पसंद आया है उन्होंने कुछ इस प्रकार से बयान किया।
हर्ष लिम्बिचिया पेशे से राइटर हैं और पिछले कई वर्षों से भारती की स्क्रिप्ट वही लिखते हैं। भारती और हर्ष 7 वर्षों से रिलेशनशिप में हैं और इस साल नवंबर या दिसंबर में वे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। भारती और हर्ष पहली पर टीवी पर एक साथ नज़र आएंगे नच बलिए सीजन 8 में। भारती ने बताया कि हर्ष को स्टेज पर आने के लिए मनाना माउंट एवेरेस्ट चढ़ने जैसा था। हर्ष इससे पहले कभी टीवी पर नहीं आये हैं। हमेशा बैकस्टेज पर रहने वाले हर्ष के लिए यह एक बहुत बड़ी चुनौती जैसा है।

Photo by Vinay Kumar

आई लव यू मेसेज पढ़ लगा मेरे साथ मज़ाक हुआ है

भारती ने बताया कि मुझे प्यार का असली मतलब हर्ष से पता चला है। मैं हमेशा से ही मोटी थी जिसके कारण बॉयफ्रेंड बनाने का कभी सोचा भी नहीं। जब हर्ष ने मुझे आई लव यू का मेसेज भेजा तो पढ़कर लगा जैसे मेरे साथ ही मज़ाक हो गया है। मुझे यकीन ही नहीं हुआ। मैंने 2-3 दिन फ़ोन को हाथ ही नहीं लगाया। ऐसा लगा जैसे वो मेसेज पूरे अमृतसर ने पढ़ लिया हो। मैंने अपने घरवालों से भी आँख नहीं मिलाई। पर जब यकीन हुआ कि यह सच है तो इससे ज़्यादा अच्छा अनुभव कोई नहीं था।