Site icon WorldWisdomNews

अवि भसीन ने शहर के सभी व्यापारियों से प्लास्टिक इस्तेमाल न करने का आह्वान किया

चण्डीगढ़

2 अक्टूबर 2019

दिव्या आज़ाद

भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में 02 अक्टूबर गांधी जयंती पर प्लास्टिक को पूरी तरह से बैन करने का फैसला लिया है। इस फैसले को लेकर भाजपा चण्डीगढ़ के इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अवि भसीन ने शहर के सभी छोटे-बड़े उद्योगपति व व्यापारी भाईयों से प्लास्टिक को इस्तेमाल नहीं करने का आह्वान किया है।

अवि भसीन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और जय जवान जय किसान का नारा देने वाले और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की शहरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि शहर में प्लास्टिक का इस्तेमाल अधिक मात्रा में होने के कारण वातावरण प्रदुषित हो रहा है। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के लिए बहुत से कारण जिम्मेदार है जिसमें प्लास्टिक आज एक बहुत बड़ा खतरा बनकर उभर रहा है। अगर ध्यान दिया जाये तो हम दिन से लेकर रात तक प्लास्टिक का किसी न किसी रूप में इस्तेमाल करते हैं। 50 प्रतिशत प्लास्टिक की वस्तुयें तो हम सिर्फ एक बार काम में लाकर फेंक देते हैं। हम जो कचरा फैंकते हैं उसमें प्लास्टिक का बड़ा हिस्सा होता है।

उन्होंने कहा कि देश में ही नहीं बल्कि विश्व के सभी देशों में प्लास्टिक का इस्तेमाल इतना बढ़ चुका है कि वर्तमान में प्लास्टिक के रूप में निकलने वाला कचरा विश्व पर्यावरण विद्वानों के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। प्लास्टिक नष्ट नहीं होता इसे जलाने से वायु प्रदूषित होती है जिससे हमें सांस लेने में मुश्किल होती है। उन्होंने कहा कि आज से प्रत्येक व्यक्ति संकल्प लें कि वह किसी भी प्रकार का प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करेगें। आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण देना है तो इसकी शुरूआत आज से ही करनी होगी व मिलकर लोगों को प्लास्टिक न इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करना होगा और भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने में अपना योगदान दें।