Site icon WorldWisdomNews

भाजपा के स्थापना दिवस पर अवि भसीन ने मंडल 21 में लहराया ध्वज

चंडीगढ़

6 अप्रैल 2023

दिव्या आज़ाद

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर शहरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भाजपा, चंडीगढ़ मंडल 21 के अध्यक्ष अवि भसीन ने कहा कि भाजपा ने देश में विकास कार्यों को बढ़ावा देते हुए अविश्वसनीय कार्य कर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरा है। यह खुशी की बात है भारतीय जनता पार्टी आज अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कर्मनिष्ठा से समाज के लिए काम करता आया है और भविष्य में भी इसी प्रकार विकास की गंगा बहती रहेगी।

मंडल 21 के अध्यक्ष अवि भसीन औधोगिक क्षेत्र फेज 2 , सेक्टर 46 व सेक्टर 47 में कार्यकर्ताओं व अन्यों को एक विशेष बैठक में संबोधित कर रहे थे। इस बीच उन्होंने मंडल के अंतर्गत विभिन्न स्थानों में भाजपा का ध्वज रोहण भी किया और भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रकाश डाला। इस दौरान  उपस्थित सभी ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का भाषण भी सुना और उसे अमल में लाने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक दूसरे को बधाई दी और मुंह मीठा किया।

इस अवसर पर अवि भसीन के साथ भारत भूषण भारद्वाज, कलावती बिंदल, सुरजीत सिंह, मोहन लाल वर्मा, अंकित नौटियाल, सुभाष राणा विशेष रूप से उपस्थित थे।