अवि भसीन ने कुष्ठ आश्रम में 50 परिवारों को वितरित किया राशन

0
1288


चंडीगढ़

30 मई 2021

दिव्या आज़ाद

भारतीय जनता पार्टी विकास के मार्ग पर सदैव अग्रसर रही है और विकास की यही प्रतिबद्धता भविष्य में भी जारी रहेगी, यह देशवासियों का प्यार है पार्टी के लिए एक सम्मान की बात है आज सिटी ब्यूटीफुल कहे जाने वाले शहर चंडीगढ़ भी निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। यह बात भाजपा, चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल सेल के स्टेट कंवीनर अवि भसीन ने केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के सात वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में कहीं। अवि भसीन, सेक्टर 47 स्थित कुष्ठ आश्रम में रविवार को थे जहां उन्होंने सर्व धर्म वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से कुष्ठ आश्रम के लगभग 50 परिवारों को राशन वितरित किया तथा पीने के पानी मोटर का प्रबंध किया। यह कार्यक्रम सर्व धर्म वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष महेश जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

अवि भसीन ने कहा कि भाजपा ने देश के विकास को ऊंचाइयों तक ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और आने वाले समय में भी भाजपा देश में विकास के कार्यों को बढ़ावा देते रहेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा शासित चंडीगढ़ में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए है और शहरवासी इन विकास कार्यो से बहुत खुश है व उनकी विभिन्न मांगे समय पर पूरी हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा व्यापारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों की मांगों को लेकर प्रशासन से संघर्ष करती रही है और हमेशा कोशिश करती है कि लोगों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करवाया जा सके।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में जहां दूसरी राजनीतिक पार्टियां महामारी पर राजनीति करती रही वही भाजपा ने लोगों के बीच जाकर ना केवल उनका हौसला बढ़ाया बल्कि राशन वितरण सहित मेडिकल सुविधाएं भी लोगों में मुहैया करवाने में आगे रही। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महामारी के दौरान भारी संख्या में रक्तदान किया ताकि लोगों के इलाज में आ रहे हैं परेशानियों को दूर जा जा सके।

कुष्ठ आश्रम में अवि भसीन के साथ जिला सचिव भरत भूषण भारद्वाज और प्रमोद शर्मा व शीशपाल तथा सर्व धर्म वेलफेयर सोसायटी से विनय गुप्ता, अमित गुलाटी व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.